जरदोजी व्यापारी की खंजर खोपकर हत्या, दो जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: पुरानी रंजिश में युवक पर जान लेवा हमला कर रहे हमलावरों से उलझने में जरदोजी व्यापारी को भी खंजर खोपकर मौत के घाट उतार दिया गया| पुलिस में जाँच पड़ताल शुरू कर दी| गम्भीर रूप से जख्मी दो को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छाबनी निवासी रहीस उर्फ़ बल्लू पुत्र बनी मोहम्मद का जरदोजी का कारखाना है| जिसमे गोबिंद पुत्र अमर सिंह वाथम काम करता था| शाम तकरीबन आठ बजे काम निपटाकर कारखाना मालिक बल्लू के साथ गोबिद पास ही एक दुकान से गुटखा लेने के लिये गये| कुछ दूरी पर ही बल्लू के चाचा दीन मोहम्मद मूंगफली बेच रहे थे| दोनों उनसे मूंगफली खरीद रहे थे| तभी कुछ लोगों ने गोबिंद के ऊपर खंजर से हमला कर दिया| गोबिंद पर जान लेवा हमला होते देख बल्लू ने उसे बचाने का प्रयास किया तो हमलावरो ने उसके पेट में भी खंजर खोप दिया| यह नजारा देख मूंगफली बेंच रहे बल्लू के चाचा दीनमोहम्मद उसे बचाने के लिये दौड़े तो उन्हें भी जख्मी कर दिया गया|
आरोपी मौके से फरार हो गये | तीनो घायलों को डॉ० हरिदत्त के अस्पताल ले जाया गया| जंहा बल्लू की हालत गम्भीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| जंहा डॉ० राजकिशोर ने बल्लू को मृत घोषित कर दिया| बताया जा रहा है की घायल गोबिंद का विवाद हमलावरों से चलता है| जिसका मुकदमा भी शहर कोतवाली में पंजीकृत है| इसी खुन्नस में हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया| लेकिन हत्या गोविन्द की जगह बल्लू की हो गयी| घटना की सूचना पर सीओ शरद चन्द्र शर्मा व कोतवाल संजीब राठौर लोहिया अस्पताल पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल की| कोतवाल ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|