अकीदत के साथ मनायी गयी ईद मिलादुन्नबी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:जनपद में विभिन्य जगहों पर पैगम्बर-ए- मुहम्मद की यौमे पैदाइश का पर्व मिलादुनबी अकीदत के साथ शनिवार को मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह मोहम्मदी जुलूस निकाला गया। शहर में सभी बाजार से थाना चौक होते हुए जुलूस विभिन्न मांर्गों का भ्रमण किया।
वहीं नगर के साथ ही साथ कमालगंज, कंपिल में शांतिपूर्ण ढंग से मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया।मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मस्जिद में सुबह नमाज अता करने के बाद विशाल जुलूस निकाला| जुलूस में वृद्ध जनों के साथ साथ महिला, पुरुष और युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया| ईद मिलादुन्नबी का पर्व पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है| जानकारी देते हुए मुस्लिम समुदाय के सदस्य शकील ने बताया कि जयंती के एक दिन पूर्व मस्जिद में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इसके बाद दूसरे दिन सुबह मस्जिद में जाकर नमाज अता की जाती है| उन्होंने कहा कि मनाए जाने वाले पर्व ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा भव्य जुलूस निकाला जा रहा है| वहीं जुलूस में लगाए जा रहे अल्लाह हो अकबर के नारे से सारा शहर गूंज उठा| नगर में जुलुस टाउन हाल से अंजुमन स्कूल तक जायेगा|

कमालगंज जुलूस ए मोहम्मदी मे हजारो की संख्या मे सरकार के दीवानो ने शिरकत की और बैन्ड बाजे की धुन पर झूमते रहे| जूलूस का आगाज रामलीला मैदान से मुख्य मार्ग से मन्डीसमिति तक पैदल व गाडियो से वही सरकार की सवारी ऊंट अदि से निकाला गया| पुलिस प्रशान की लापरवाही से जुलूस मे गाडी आकर फंस गयी जिनको तीन घन्टे फंसा रहना पडा| जुलूस के सयोजक मौलाना मुबीन नूरी ने बार बार एकाउंट करके पुलिस को अव्गत कराते रहे की ट्राफिक अन्दर न आने दे जिससे की आने बाले लोगो को जाम मे फंसना ना पडे