मोहम्मदाबाद से सपा व कमालगंज से बीजेपी जीती

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV Politics

फर्रुखाबाद: नगर पंचायत मोहम्मदाबाद से सपा अध्यक्ष पद पर कब्जा करने में कामयाब रही| जबकि कमालगंज से बीजेपी की प्रत्याशी अध्यक्ष पद का चुनाव जीती|

मोहम्मदाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर सपा के प्रत्याशी हरीश कुमार जीते उन्हें 3156 मत मिले| बीजेपी के ब्रजेश दुबे को 2516 , अशोक कुमार ललुआ को 2492, बसपा की भारती देवी 1492 , राजेश कुमार 941, मिथलेश कुमारी 675, संदीप कुमार 527, बवलेश कुमारी 675,ऊषा देवी पत्नी दिनेश कुमार को 132, बीनू पत्नी बृजेश 131, गंगा प्रसाद पुत्र श्रीराम 72, अर्चना देवी पत्नी राजेश कुमार 64, कांग्रेस से विपिन सैनी पुत्र महेश चन्द्र 63, ऊषा देवी पत्नी अशोक कुमार 38, श्यामा देवी पत्नी सौदान 34, राजेश्वरी पत्नी अखलेश 22, हरीश कुमार पुत्र रामकृष्ण दुबे 20, बलगोविन्द 19, स्वेता पत्नी गौरव 14, राममूर्ति पत्नी श्रीकृष्ण 9, विशुनपाल को कुल 8 मत मिले|

वही कमालगंज से बीजेपी की प्रीती पत्नी तरुण महेश्वरी 2780, सपा की समा बेगम को 786 मत,पूर्व चेयरमैंन राजबेटी शंखबार 2061, रितु पत्नी गौरव 494, बसपा की रेनू मिश्रा पत्नी ध्रुव प्रकाश मिश्रा 335, नीरू गुप्ता पत्नी देवेश गुप्ता 267, राष्ट्रीय लोक दल सुषमा देवी पत्नी सूरज नारायण 151, अर्चना देवी पत्नी धीरेन्द्र प्रताप 210, पूर्व चेयरमैंन बिजली किन्नर 111, नितिन पुत्र संजीव 22 मत, आम आदमी पार्टी की नसरीन बेगम 20 मत मिले| वही गीता पति रविन्द्र मोहन 13 मत मिले| सीमा देवी पत्नी शैलेन्द्र 9 , ज्योती पत्नी अनुपम कुमार को 6 मत मिले|