मतदान केन्द्रों के लिये रवाना हुई पोलिंग पार्टी

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: नगर निकाय चुनाव के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में पोलिंग पार्टी अपने-अपने बूथों के लिये रवाना हो गये| सभी को जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिये|
सुबह लगभग 7 : 30 बजे मतदान कर्मियों का सातनपुर आलू मंडी ने शुरू हो गया था| सुबह 10 बजे तक अधिकतर मतदान कर्मी पंहुच गये | वही जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मतदान कर्मियों से बातचीत कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिये| जिलाधिकारी ने लेट पंहुचे कई महिला कर्मियों की क्लास लगा दी| एक महिला मतदान कर्मी अपने बच्चे को लेकर पंहुची तो उन्होंने क्लास लगा दी| उन्होंने साफ कहा की जो भी मतदान कर्मी अपनी डियूटी पर तैनात नही होगा उसके खिलाफ पहले एफआईआर दर्ज करायी जायेगी| वही 395 बूथ पर 395 पोलिंग पार्टी रवाना हुई|
घर-घर जिलाधिकारी ने मतदाता पर्ची के लिये उतारी टीमें
निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार मतदाता पर्ची घर-घर पंहुचाने के निर्देश दिये थे| लेकिन हकीकत में कई जगहों पर मतदाता पर्ची नही पंहुची| जिसके बाद जिलाधिकारी ने बीएलओ को अधिकारियो के साथ भेजकर आवास-विकास में घर-घर मतदाता पर्ची चेक कराने के आदेश दिये|