वत्सला ने रोड शो में दिखाया दम

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV Politics Politics-BSP

फर्रुखाबाद: बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल ने भी सपा और भाजपा की तरह ही रोड शो में ताकत झोंकी| बसपा के झंडो के साथ ही साथ महान दल के झंडे भी खूब लहराये|
गुरुगाँव देवी मंदिर में माँ का आशीर्वाद लेने के बाद वत्सला ने अपने पति पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल से भी आशीर्वाद लिया| और उसके बाद नारेबाजी के साथ रोड-शो शुरू हुआ| रोड-शो को तीन खेमे में बांटा गया था| सबसे आगे प्रत्याशी पुत्र देवू अग्रवाल अपनी युवा टीम के साथ नारेबाजी करके माहौल बनने में ताकत झोक रहे थे| वही उसके पीछे मनोज अग्रवाल ने भीड़ की बागडोर थाम रखी थी| उसके पीछे खुली गाड़ी पर बसपा की अध्यक्ष पद प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल समर्थको के साथ रही| वही वत्सला के साथ एक महिलाओ का समूह भी था| जो अपने हाथो में पट्टिका लिये हुये थी| जिसमे चुनाव सम्बन्धित अपील लिखी थी|

बीच ने जगह-जगह स्वागत की प्रक्रिया भी खूब चली| मनोज अग्रवाल ने कहा की जिस तरह से विकास कार्य हुये उसके जादा कार्य आगमी दिनों मर होंगे| रोड-शो आवास विकास, भोलेपुर होते हुये फतेहगढ़ में समाप्त हुआ|