दमयंती के समर्थन में विजय ने करन के साथ दी दर-दर दस्तक

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी की नगर पालिका फर्रुखाबाद से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी दमयन्ती सिंह के समर्थन में नगर कमेटी ने पूरा दम लगा दिया है| बड़ी संख्या में मुस्लिम बाहुल्य इलाके व ब्राह्मण बाहुल्य इलाके में सघन जनसम्पर्क कर दमयन्ती के पक्ष में माहौल बनाया|फ़तेहगढ़ चौराहे पर सपा महानगर अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में एकत्रित हुये सपा कार्यकर्ताओ ने दमयंती का जोरदार स्वागत किया| इसके बाद जनसम्पर्क फ़तेहगढ़ चौराहे से होकर कोतवाली होते हुये कचेहरी और वहां से ग्रानगंज पंहुचकर सघन जनसम्पर्क कर साइकिल की रफ्तार तेज की| जंहा उन्हें जनसमर्थन मिला| विजय यादव ने कहा की समाजवादी पार्टी की तरफ इस बार फिर जनता का झुकाब है| युवा पूरी तरह से अखिलेश यादव के साथ खड़ा है| इसके साथ ही साथ सपा प्रत्याशी को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है| जिससे आगामी 1 दिसम्बर को अखरोट की कुर्सी पर उनका ही प्रत्याशी बैठेगा| दमयन्ती सिंह ने कहा की यदि वह चेयरमैंन बनी तो पूर्व की तरह की आम जनता के दुःखदर्द को पूरा ध्यान रखा जायेगा|

करन सिंह, बिक्की सिंह, सिक्की सिंह,जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव,महेन्द्र सिंह कटियार, रजत क्रन्तिकारी,युनूस अंसारी, सिब्बू यादव, रिंकू अग्निहोत्री आदि रहे|