गुजरात चुनाव आते ही बीजेपी को याद आया राममंदिर: पप्पू यादव

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: बिहार प्रदेश में सांसद राजीव रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने बीजेपी की प्रदेश व केंद्र सरकार पर तीखे हमले किये| उन्होंने कहा की अब गुजरात में चुनाव है| जिसके चलते अब गाय,गंगा को बीजेपी भूल कर राममंदिर के मुद्दे को गर्म करने का प्रयास कर रही है|

बेबर रोड बधार स्थित मेडिकल कालेज में डॉ० अनार सिंह की पुत्री के विवाह समारोह में आये बिहार के सांसद राजीव रंजन ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता कहा की यूपी में योगी की सरकार बने लगभग 7 माह का समय गुजर गया| लेकिन इसके बाद भी प्रदेश में आतंक का माहौल है| यंहा तक की सीएम के गृह जनपद गोरखपुर में पंडित तक भय में जी रहा है| उन्होंने कहा की सीएम योगी को अभी ज्ञान लेने की आवश्यकता है|
उन्होंने कहा की बीजेपी सरकार बनने से पूर्व वह गंगा व गाय की बात करते थे| लेकिन अब गंगा व गाय की बात भूल कर बीजेपी अयोध्या के राममंदिर पर जोर दे रही है| क्योंकि गुजरात में चुनाव है| सांसद पप्पू यादव ने कहा की बिहार में लालू व नीतिस कुमार का गठबंधन टूटने से बिहार का घाटा हुआ है |बिहार की वर्तमान हालत ठीक नही है| साथ ही साथ उन्होंने देश के 99 प्रतिशत नेताओ पर गम्भीर आरोप लगाये| उन्होंने विवादित वयान दिया है| जिसमे कहा है कि जब नया नेता पहली बार एमएलए के लिये पर्चा दाखिल करता है ओ आमदनी दिखाता है तीन लाख| वही नेता जब आगले पांच साल के बाद पुन: पर्चा दाखिल करता है तो सम्पत्ति लाखो और करोड़ो में कैसे हो जाती है| इसकी जाँच होनी चाहिए|
उनकी पत्नी कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व सांसद रंजीत रंजन ने भी योगी को निशाने पर लिया और जमकर जुबानी तीर छोड़े| उन्होंने कहा कि पूरी देश में बदलाब कांग्रेस के पक्ष में आ रहा है| उन्होंने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला और कहा की योगी की पुलिस ने एंटी रोमियों के माध्यम से सरीफ घर की लकड़ी व लडको को परेशान किया| उन्होंने कहा की यूपी पुलिस ने एंटी रोमियो के माध्यम से लड़कियों से छेड़छाड की| डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव आदि रहे|