यादव परिवार की लड़ाई में रुक गया था यूपी का विकास: चेतन चौहान

NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV Politics Politics-BSP सामाजिक

फर्रुखाबाद: निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं और अपने समाज के लोगों की टोह लेने आये जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने कहा की बीती सपा सरकार में यादव परिवार के विवाद के चलते दो वर्षो से विकास रुक गया था| योगी सरकार उसे पटरी पर ला रही है| साथ ही विकास और काम के आधार पर पार्टी ने अपने प्रत्याशी निकाय चुनाव में उतारे है| जिन्हें पार्टी पूरी गम्भीरता से चुनाव लड़ा रही है |

बढ़पुर स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पंहुचे प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि विधान सभा चुनाव में जनता से बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलायी| 19 मार्च से योगी सरकार सूबे में काम कर रही है| पार्टी इस बार निकाय चुनाव पूरी गम्भीरता से लड़ेगी| पूरा संगठन एक जुट है | काम और विकास के नाम पर पार्टी जनता से वोट मांगेगी|

उन्होंन कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने किसानो का ऋण माफ़ी योजना चलायी जिससे 86लाख किसानो को फायदा होगा| योगी सरकार कानून व्यवस्था दुरुस्त करने में लगी है| उन्होंने बीती अखिलेश सरकार का नाम लिये बिना कहा की बीते दो वर्षो से यादव परिवार में चल रहे विबाद से विकास रुक गया| लेकिन योगी सरकार इसे सुधरने में जुटी है|

जल्द ही शिक्षा विभाग में दस हजार भर्ती आने वाली है| इसके बाद उन्होंने अपने समाज के साथ होटल में बैठक ली| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,जिलामहामत्री विमल कटियार, शैलेन्द्र सिंह राठौर,भाष्कर दत्त द्विवेदी, शिवांग रस्तोगी आदि रहे |