राजनैतिक कुरुक्षेत्र में डोर टू डोर हाथी की दस्तक

NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV Politics

फर्रुखाबाद: मतदान होने में केबल 13 दिन शेष बचे है| इसके लिये बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल व उनके पति पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने अपनी चुनावी रफ्तार को धार दी है| हाथी के साथ मनोज व वत्सला ने डोर टू डोर जनसम्पर्क किया|
बसपा सुप्रीमो मायावती के द्वारा जिला की फर्रुखाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद पर वत्सला को प्रत्याशी बनाया| जिससे वत्सला को इस बार बसपा मतदाताओ का मजबूत साथ मिलना तय है| रविवार को हाथी चुनाव चिन्ह के साथ वत्सला अग्रवाल ने शहर के खतराना, हाथा मंगलखां, सदबाडा, छपट्टी,सुतहट्टी सहित लगभग आधा दर्जन मोहल्लो में माहौल बनाया|
वही पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल ने वत्सला के पक्ष में शहर के ही मोहल्ला नुनहाई कटरा, अढतियान, धमंडी कूंचा में सघन सम्पर्क किया| कई जगह उन्हें गदा व फरसा भेट करने के साथ ही साथ पकड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया| मनोज ने कहा की यदि वत्सला पुन: चेयरमैंन बनी तो विकास की गंगा गंगा किनारे बहेगी|
भारती, रचना, कंचन राजपूत, नैना वर्मा, कविता वाथम सोनम, रजनी कुमारी, श्यामा भारती, ख़ुशी, संजय मेहरोत्रा, बबलू गुप्ता, राजकिशोर, जीतू गुप्ता, आलोक गुप्ता, गुड्डू शुक्ला, आलोक अग्रवाल, नरेश गुप्ता एडवोकेट, संजय मेहरोत्रा, आदित्य दीक्षित, सुनीत तिवारी, राजीव शुक्ला, पंकज टंडन, छोटे तिवारी, दीपक तिवारी, शैलू मिश्रा, अश्वनी जैन, मोतीलाल गुप्ता, कमल टंडन, नीरज अग्रवाल, डॉ० राकेश मेहरोत्रा, दीपक द्विवेदी एडवोकेट,गोपाल जी टंडन, पवन सारस्वत, राम जी कपूर,. बंटी चौरसिया, नीरज सारस्वत, प्रदीप वाथम, पप्पी सैनी, राकेश वाथम, ऋषि शुक्ला, प्रदीप श्रीवास्तव, विमलेश मिश्रा, मनमोहन शुक्ला, आलोक पाण्डेय,किशन मिश्रा रहे|