दावेदारों के नाम पर पुन: विचार करेगी बीजेपी!

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीते दिन कानपुर क्षेत्र की बैठक में निर्माण लिया गया की जिले से गये नामो की सूची पर पुन: विचार किया जाये| इसके लिये पहले नगर पालिका व नगर पंचायतवार बैठक का आयोजन होगा उसके बाद जिला स्तर पर बैठक करने के निर्देश दिये गये है|

क्षेत्रीय संगठन की बैठक के बाद शनिवार 28 अक्टूवर को जिले की सभी नगर पंचायत व नगर पालिकावार प्रभारी, समन्वयक व मंडल अध्यक्षों की बैठक कर दावेदारों पर चर्चा करेंगे| सभी बैठकों में स्थानीय विधायक के भी मौजूद रहने के निर्देश है| वही इस बैठक के बाद 29 अक्टूबर रविवार को जिले की बैठक आयोजित होगी| जिसमे पार्टी चुनाव स्कीरिंग कमेटी बैठक लेगी|

सूत्रों कीमाने तो जो नाम जिले से गये थे| क्षेत्रीय नेतृत्व ने उन पर पुन: विचार करने के निर्देश दिये है| इसके बाद खबर है कि 29 अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया है| जिसमे प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन भी मौजूद होंगे| बताया जा रहा है इसी के बाद दावेदारों में से एक को प्रत्याशी बनाने पर विचार हो सकता है|