पुलिस कर्मियों से मारपीट करने में 9 के खिलाफ मुकदमा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के दरियायगंज में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों से हाथापाई करने के मामले में पुलिस ने 9 लोगो के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया|

बीते सोमबार को थानाध्यक्ष संजय गुप्ता अपने हमराह सिपाहियों के साथ दरियायगंज में वाहन चेकिंग का अभियान चला रहे थे| उसी दौरान ग्राम नियामतपुर ठाकुरान निवासी एक युवक बाइक सड़क के निकट खड़ी थी| पुलिस कर्मियों ने उसे टोंक दिया और कागजात मांगे| जिस पर युवक विवाद करने लगा| देखते ही देखते विवाद बढ़ गया तो युवक व उसके और साथियों ने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई कर दी थी|
घटना के बाद थानाध्यक्ष ने पंकज सिंह, रिंकज सिंह, गुलशन सिंह पुत्र सत्यपाल व नेपाल सिंह पुत्र शिव मंडल, लालू पुत्र देवेन्द्र निवासी नियामतपुर ठाकुरान व राजकुमार दीक्षित उर्फ़ सोनू पुत्र राधेश्याम निवासी छेदासिंह पट्टी के साथ ही साथ तीन अज्ञातक खिलाफ धारा 332,553,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया|