टेंट कारोबारी के घर के ताले तोड़ 10 लाख की चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात चोरों से एक घर के ताले तोड़कर लाखों के नकदी व जेबरात साफ कर दिये| चोरी लगभग 10 लाख की बतायी जा रही है| लाखों की चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर आकर जाँच पड़ताल की|
कस्बा निवासी रनधीर सिंह पुत्र नवाब सिंह टेंट का कारोबार करते हैं| बीती रात चोर उनके घर में दाखिल हुए और कमरें के ताले तोड़कर लाखों के जेबरात व 8 लाख 45 हजार की नकदी चोरी कर ली| जब सुबह चार बजे रनधीर सिंह सोकर उठे | तो उन्होंने कमरें में देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला| जिससे उन्हें चोरी की जानकारी हुई| रनधीर ने सूचना पुलिस को दी| सूचना मिलने पर सीओ अजेय शर्मा, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम, कस्बा इंचार्ज रक्षा सिंह के साथ ही फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| घटना स्थल से लगभग 50 मीटर दूर वीरपाल के खेत में बक्सा पड़ा मिला| सीओ अजेय शर्मा ने बताया कि जाँच की जा रही है| जल्द घटना का अनावरण किया जायेगा|