सीएचसी में कौन करेगा लापरवाही का एक्सरे?

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) सीएचसी इन दिनों भगवान भरोसे चल रही है| मरीजो का आकर बिना उपचार के लौट जाना रोज की आदत बन गया है| सीएचसी में अंधेर नगरी और चौपट राजा का हाल चल रहा है| अधीक्षक बिना बताये गायब हो जाते है| लेकिन कोई विभाग इस तरफ ध्यान नही दे रहा है|

अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज ग्रामीण व कटरी क्षेत्र से आते है| वर्तमान में खाज,खुजली जैसी समस्या अधिक तय मरीजो को आ रही है| लेकिन अस्पताल ने उनमे से अधिक से अधिक मरीज निजी मेडिकल स्टोरों पर भेज कर जेंबे गर्म हो रही है| वही कई मरीजो से एक्सरे तक बाहर से कराने की जानकारी दी|

वही अस्पताल के चिकिस्तक डॉ० आरिफ सिद्दीकी अधिकतर नही बैठते| सूत्रों की माने तो कई प्रसब वाली महिलाओ को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया जाता है| जो ऊपरी कमाई का जरिया बनी है|