सपा मीडिया सेल के ‘विवेक यादव’ प्रभारी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सपा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी सेना को मजबूत करनें में लगी है| शनिवार को सपा नें मीडिया सेल का गठन किया गया| जिसमे प्रभारी व सह प्रभारी मनोनीत किये गये है|
सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव नें युवा नेता विवेक यादव को सपा जिला मीडिया सेल का प्रभारी मनोनीत किया है| इसके साथ ही राधेश्याम सबिता, रवि यादव व विकेश कुमार को सह प्रभारी बनाया गया है| इस दौरान जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, सर्वेश अंबेडकर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, शशांक सक्सेना आदि रहे|