एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कानपुर पुलिस अब्बल

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: शुक्रवार को कानपुर पुलिस जोंन 21 वीं अंतर्जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया| विजयी टीम को पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने पुरुस्कार दिये|

फतेगढ़ पुलिस लाइन मैदान में तीन दिन तक चली प्रतियोगिता के समापन समारोह में पंहुचे एसपी ने विजयी कानपुर की टीम को पुरुस्कार दिये| प्रतियोगिता में कुल 196 पुरुष व महिला खिलाडियों ने हिस्सा लिया| जिसमे कानपुर नगर की पुलिस टीम के खिलाड़ियों ने 126 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया| वही कानपुर की महिला खिलाडियों ने 180 रन बनाकर प्रथम स्थान हासिल किया| समापन कार्यक्रम में आईजी कानपुर जोंन आलोक सिंह के आने का कार्यक्रम तय था| लेकिन वह नही आ सके| सीओ मोहम्मदाबाद हजारी लाल, सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा आदि मौजुद रहे|