सामान्य रही नगर पालिका फर्रुखाबाद सीट

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद के लिये लम्बे समय से जो कायस लगाये जा रहे थे आखिर आरक्षण का ऊंट उसी करवट बैठ गया| पालिका परिषद की सीट सामान्य होने से अब दावेदारों की लिस्ट भी काफी लम्बी हो जायेगी|

नगर पालिका परिषद की देर रात नगर विकास अनुभाग लखनऊ ने आरक्षण सूची जारी की| जिससे नगर की पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर नजरे लगाये बैठे दावेदारों को अपना सपना साकार होता नजर आ रहा है| आरक्षण सूची में नगर पालिका फर्रुखाबाद को अनारक्षित रखा गया है| जबकि कायमगंज नगर पालिका अध्य्क्ष की सीट को अनुसूचित जाति का रखा गया है|

विभिन्य पार्टियों के दावेदार नगर की सीट सामान्य होने का इंतजार कर रहे थे| जिसमें सत्ता पर काबिज बीजेपी में दावेदारों की लिस्ट सबसे लम्बी है | टिकट ना मिलने की स्थिति में चुनाव में विरोध पैदा होने की सम्भावना भी जतायी जा रही है| निकाय चुनाव के जिला प्रभारी बनबारी लाल दोहरे ने जेएनआई को बताया कि जल्द ही प्रत्याशी घोषित किये जायेगे| लेकिन उनको टिकट नही मिलेगा तो केबल अपने मतलब के लिये बीजेपी ने आ गये है|