अबैध कब्जे की शिकायत पर दौड़ी पुलिस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: जिला बदर सपा नेता की पत्नी द्वारा भूमि कब्जे किये जाने की शिकायत पर पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|

बीते दिनों जिला बदर किये गये सपा नेता देवेन्द्र सिंह उर्फ़ जग्गू यादव की पत्नी प्रीती यादव ने पुलिस को शिकायत करके कहा की नेकपुर चौरासी के निकट बेबर रोड पर उनकी जेठानी के नाम से भूमि है| जिस पर जेएनवी रोड निवासी कुशल सिंह परिहार कब्जा करा रहे है| शिकायत मिलने के बाद दरोगा अनिल कुमार भदौरिया फ़ोर्स के साथ मौके पर जाँच करने पंहुचे|

मौके पर दरोगा को जनपद कन्नौज के आवास विकास कालोनी निवासी ओंकारनाथ के रिश्तेदार जमीन पर निहास खुदवाते मिले| ओंकारनाथ के रिश्तेदार ने बताया कि यह भूमि नेकपुर चौरासी निवासी आशुतोष कटियार ने खरीदी है| कुशल परिहार ने पुलिस को बताया कि उनका इस भूमि से कोई लेना-देना नही है| खुन्नस के तहत उनके खिलाफ तहरीर दी गयी |

जाँच करने आये दरोगा अनिल भदौरिया ने बताया कि जाँच कर अधिकारीयों को अवगत करा दिया गया है| जो शिकायत की गयी थी वह असत्य पायी गयी| फ़िलहाल काम बंद करा दिया गया है| दोनों पक्षो के कागजात मांगे गये है|