थाने में किसान यूनियन का बबाल,बाइक फूंकने का प्रयास,पुलिस से धक्कामुक्की

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: लूट की झूठी सूचना देने पर हुये बबाल के बाद अपने साथी को पुलिस से बचाने के लिये पंहुचे किसान यूनियन नेताओ के साथ पुलिस की तीखी नोकझोंक हो गयी| इसके बाद थाने में किसान यूनियन ने जमकर बबाल किया| पुलिस के साथ उनकी हाथापाई भी हो गयी| वही थाने में अभिलेख फाड़ दिये गये| थाने में खड़ी बाइक को जलाने का प्रयास किया गया| पुलिस ने 7 नामजद व 20-25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|

किसान यूनियन टिकैत गुट के नेता अरसद रजा पुत्र अफरोज निवासी सिरमौर बांगर अपनी बहन की शादी के कार्ड वितरित कर बाइक से घर लौट रहे थे| तभी हथियापुर निवासी अतीक आढती अपनी बाइक पर जा रहे थे| बाइक ओवर टेक करने को लेकर दोनों में विवाद हो गया| जिसके बाद अतीक व बंटी यादव ने अरशद को पीट दिया| अरशद ने पुलिस को डेढ़ लाख रूपये लूट लिये जाने की सूचना दी| सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, थाना प्रभारी भुवनेश कुमार कई चौकी इंचार्ज व महिला थानाध्यक्ष के साथ स्वाट टीम लेकर पंहुचे| लूट की सूचना झूठी मिलने पर पुलिस अरशद को थाने ले आयी| इसकी सूचना जब किसान यूनियन नेताओ को हुई तो बड़ी संख्या में किसान यूनियन नेता मौके पर आ गये|

किसान यूनियन के लोगो का आरोप था कि पुलिस ने उल्टा अरशद के साथ ही मारपीट की है| इसको लेकर विवाद बढ़ गया| जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य व महिला नेता बिट्टो अवस्थी भी आ गयी| थाने में जमकर बबाल किया| जिसके बाद किसान यूनियन ने थाने में रखे अभिलेख फाड़ दिये| बाइक जलाने का प्रयास किया| पुलिस के साथ भी धक्कामुक्की भी कर दी| जिसके बाद पुलिस ने लाठी चटका दी| घटना के बाद पुलिस ने अफसान पत्नी अफरोज मंसूरी, कुसुमलता पत्नी अजय कुमार, बिट्टो अवस्थी पत्नी रामकिशन, मनोरमा श्रीवास्तव पत्नी विनोद, मो० अफरोज व असलम मंसूरी, अरसद रजा व 20-25 अज्ञात के खिलाफ धारा 147,149,323,504,506,427,332,435,353 धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया| वही सभी को गिरफ्तार किया भी कर लिया|

प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को जमानत दे दी गयी है|