जयंती पर पूर्व पीएम को किया याद

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने एक गोष्ठी का आयोजन कर देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये| इसके आलावा उनके जीवन पर चलने की शपथ भी ली|

फतेहगढ़ के पीतमनगला स्थित एक कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन हुआ| जिसमे संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने अपने साथियों के साथ पूर्व प्रधानमन्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की| राजेश ने कहा कि इस तरह के पीएम देश को बहुत मुश्किल से मिलते है | लेकिन हमारा दुर्भाग्य है कि वे बहुत कम समय तक ही वह देश के पीएम रह सके| सभी पदाधिकारियों ने उनके जीवन पर अध्ययन कर उसे अपने भीतर धारण करने का संकल्प भी लिया|

इस दौरान सौरभ मिश्रा, अनुभव मिश्रा, रजत दीक्षित, भानू यादव, दीप सिंह, देवेन्द्र सिंह, नवींन गुप्ता, विनीत शाक्य आदि रहे|