निकाय चुनाव जीताने को भूदेव राजपूत कन्नौज व फर्रूखाबाद के बनवारी लाल दोहरे प्रभारी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

लखनऊ: नवंबर में होने जा रहे निकाय चुनाव की तैयारियों को भाजपा ने अंतिम रूप दे दिया है। चुनावी किला फतह करने के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने लक्ष्य सौंपते हुए निकाय चुनावों के लिए प्रभारियों की घोषणा कर दी। वही जिला ईकाईयों के प्रभारी के तौर पर भूदेव राजपूत को कन्नौज व बनबारी लाल दोहरे को फर्रुखाबाद का प्रभारी बनाया गया है|

खासतौर से जिलों के अलावा नगर निगमों के भी प्रभारी घोषित किए गए हैं। कई नगर निगमों में दो-दो प्रभारी बनाये गए हैं। लखनऊ नगर निगम के लिए महामंत्री अशोक कटारिया और मेरठ के लिए विजय बहादुर पाठक को जिम्मेदारी मिली है। भाजपा मुख्यालय में निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में आगामी रणनीति तैयार की गई। संगठन महामंत्री सुनील बंसल और निकाय चुनाव के प्रदेश प्रभारी व पार्टी उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने एक-एक बिन्दुओं पर चर्चा की।

इस बैठक में विशेष रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, सलिल विश्वनोई, अशोक कटारिया, विद्या सागर सोनकर के साथ सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री व जिला तथा महानगर प्रभारी व समन्वयक मौजूद थे। सुनील बंसल ने तैयारियों की समीक्षा की और अगले कार्यक्रम निर्धारित किए।
हर वार्ड में भाजपा चलाएगी घर-घर संपर्क अभियान
सुनील बंसल ने कहा कि भाजपा स्वच्छता ही सेवा है, नारे के साथ स्वच्छता अभियान चला रही है। यह वार्डों में दो अक्टूबर तक चलेगा। स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया जाएगा और दो अक्टूबर को सुबह आठ बजे से दस बजे तक मैराथन का आयोजन होगा। इसमें हर जिले के प्रभारी मंत्री या पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। विकास संपर्क अभियान 13 से 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत हर वार्ड में घर-घर संपर्क अभियान चलेगा। इसके लिए ‘चलो विकास का दीप जलाएं, अपने वार्ड में भाजपा लाएं’ नारा दिया गया है।

विकास ज्योति उत्सव 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा और इस कार्यक्रम में बैलून लालटेन को हर निकाय क्षेत्र में उड़ाया जाएगा। निकाय चुनाव प्रदेश प्रभारी जेपीएस राठौर ने बताया कि घर-घर जाओ, वोट बढ़ाओ अभियान के तहत 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक हर घर जाकर कार्यकर्ता वोटर बढ़ाने के लिए फार्म भरवाकर बीएलओ के पास जमा कराएंगे।
निकाय चुनाव में भाजपा फहराएगी विजय पताका : पांडेय
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि निकाय चुनाव में भाजपा विधान सभा चुनाव की तरह ही विजय पताका फहराएगी। यह चुनाव हर कार्यकर्ता की एकाग्रता, श्रम, निष्ठा और ध्येय के आधार पर जीता जाएगा। नगर निगम में पार्टी का प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहा है। इस बार कार्यकर्ताओं के दम पर और बेहतर प्रबंधन किया जा रहा है।
नगर निगमों के प्रभारी
गाजियाबाद- डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, मेरठ- विजय बहादुर पाठक, मुरादाबाद- शिवनाथ यादव व जसवंत सैनी, सहारनपुर-विजयपाल सिंह तोमर, अलीगढ़- बाबूराम निषाद व रवींद्र भड़ाना, आगरा- अश्विनी त्यागी, बरेली-पंकज सिंह, फीरोजाबाद – वीरेंद्र सिंह सिरोही व सीमा द्विवेदी, मथुरा- मानवेंद्र सिंह, लखनऊ- अशोक कटारिया, अयोध्या – हरद्वार दुबे, झांसी – विद्यासागर सोनकर व पुरुषोत्तम खंडेलवाल, वाराणसी-सलिल विश्वनोई, इलाहाबाद- अशोक धवन व अरुण पाठक व गोरखपुर में राम नरेश अग्निहोत्री को प्रभारी बनाया गया है।
भाजपा जिला इकाइयों के प्रभारी
लखनऊ जिला-अजय त्रिपाठी, फैजाबाद-सुधीर सिंह सिद्धू, रामपुर-अजीत चैधरी, मुरादाबाद जिला-डॉ.मनन कौशल, शामली-नीरज शर्मा, अमरोहा-कमलेश सैनी, बिजनौर-मोहित बेनीवाल, सहारनपुर जिला-तेजेन्द्र निर्वाल, मुजफ्फरनगर- राजीव गुम्बर, मेरठ जिला-बृजेश सिंह, गाजियाबाद जिला-अनिल खेडा, हापुड़-हरीश सिंह, गौतमबुद्धनगर- मयंक गोयल, बागपत-अशोक कंसल, सम्भल-गोपाल अंजान, बुलन्दशहर-मनोज गुप्ता, आगरा जिला-ऋषिपाल, मथुरा-नत्थी सिंह, फिरोजाबाद जिला-राहुल चतुवेंदी, एटा-राहुल राठौर, अलीगढ़ जिला-राजकुमार चाहर, हाथरस-अर्जुन सिंह, मैनपुरी-अश्वनी भारद्वाज, कासगंज-मानवेन्द्र सिंह, बरेली जिला-राणा प्रताप सिंह, शाहजहाँपुर-रामगोपाल मिश्र, पीलीभीत -हर्षवर्धन आर्य, बदायूँ-दुर्विजय सिंह शाक्य, कानपुर ग्रामीण-डॉ0 बीना आर्या, कानपुर देहात-देवेश कुमार, इटावा-मुखलाल पाल, कन्नौज-भूदेव राजपूत, फर्रूखाबाद-बनवारी लाल दोहरे, फतेहपुर-अविनाश सिंह चैहान, औरैया-पर्वत सिंह यादव, झांसी जिला -उदय सिंह पिण्डारी, बांदा-बृजकिशोर गुप्ता, महोबा-अखिलेश श्रीवास्तव, चित्रकूट-राजेश्वर सिंह, हमीरपुर-देवेन्द्र शुक्ला, जालौन-मुरारी सिंह, ललितपुर -संतोष गुप्ता, वाराणसी जिला-सुरेश सिंह, गाजीपुर-दिलीप सिंह पटेल, प्रतापगढ़-काशी तिवारी, भदोही-प्रभाशंकर पाण्डेय, जौनपुर-सुशील त्रिपाठी, सुल्तानपुर-अवधेश मिश्र, अमेठी-गिरधारी सिंह, इलाहाबाद जिला (यमुनापार)-संतोष शुक्ल, प्रयाग जिला (गंगापार)-राणा प्रताप सिंह, चंदौली-ओमप्रकाश गोयल, कौशांबी -कन्हैया मिश्र, मीरजापुर- महेश्वर, सोनभद्र-अशोक तिवारी, गोरखपुर जिला-मारकण्डेय शाही, संतकबीर नगर-प्रेमचन्द्र मिश्रा, बस्ती-जनार्दन गुप्ता, सिद्धार्थनगर-रामजियावन मौर्य, महराजगंज-डॉ.धर्मेन्द्र सिंह, देवरिया – घनश्याम पटेल, कुशीनगर-चिरंजीव चौरसिया, आजमगढ़-अजय सिंह गौतम, मऊ-विनोद राय और बलिया का प्रभार त्रयम्बक त्रिपाठी को सौंपा गया है।