ताबड़तोड़ फायरिंग व हाथापाई के साथ एक लूट व दो घरों में चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम नाजिर नगला व गुजरपुर में चोरो ने फायरिंग कर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया| वही घर में सो रही महिला के कुंडल लूट लिये गये| उसकी चोरो के साथ हाथापाई भी हुई| जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत है| ग्रामीण चोरो के आतंक को लेकर खासे सहमे हुये है| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व डॉग स्कोट के जाँच पड़ताल की|

बीती रात नाजिर नगला में रात लगभग 10:30 बजे संजय पुत्र नेकराम पेशाब करने के लिये जागा तो उसे उसे पड़ोसी विजेंद्र पुत्र लटूरी की छत पर कुछ चोर नजर आये| संजय ने चोरो को आवाज दी| तो चोर भाग खड़े हुये ग्रामीणों ने भी शोर मचा दिया| जिससे चोरो ने फायरिंग कर दी| चोर गाँव जे निकट ही झोपड़ी में सो रहे अखिलेश पुत्र सुरेश के पास पंहुचे और गला दबाने का प्रयास किया | चीखने-चिल्लाने पर ग्रामीण मौके पर पंहुचे तो चोर वंहा से भी फरार हो गये | आधी रात के बाद पुन: गाँव के निकट पंहुचने पर जब ग्रामीणों ने टोंका तो उन्होंने फायरिंग कर दी|

वही ग्राम गुजरपुर में चोरो ने दीन मोहम्मद पुत्र संजू अपनी पत्नी आसमा बेगम व बच्चो के साथ छत पर सो रहे थे| चोरो ने घर की दुकान में घुसकर 30 हजार की नकदी व 2 जोड़ी झुमकी, 2 टीका, 2 बेसर, 2 चेन आदि जेबरात चोरी कर लिया| इसके बाद इसी गाँव के अजय पाल पुत्र रघुवीर सिंह इनकी पत्नी संगीता अपने परिवार के साथ छत पर एक कमरे में सो रहे थे| चोरो ने इनके घर में रखे एक लाख नकद 1 चेन, 3 अंगूठी, 2 तोडियां, 1 जोड़ी झाले, 1 कुंडल आदि जेबरात चोरी कर लिये|

इसी गाँव के सज्जन सिंह पुत्र जगवीर सिंह के यंहा चोरी की घटना अंजाम देने का प्रयास किया गया| चोर उनके घर पर छत पर चढ़ चोरी करने का प्रयास कर रहे थे| तभी उनकी पत्नी रजनी जाग गयी| जिसके बाद चोरों व पुलिस में झड़प भी हुई| ग्राम रैद नगला निवासी सुनीता पत्नी रूप सिंह अपने घर पर सो रही थी| चोरो ए उनके कुंडल नोच लिये| उनके जागने पर उनसे हाथापाई भी हुई | लेकिन चोर भागने में सफल रहे| घटना की सूचना डायल 100 को दी गयी| लेकिन कोई नही आयाइसके बाद डीएम मोनिका रानी को फोन पर घटना की सूचना दी गयी| जिसके बाद एसओ ललित कुमार व डॉग स्कोट आदि मौके पर पंहुचे|

एसपी मोहित गुप्ता ने बताया कि चोरियों की एफआईआर दर्ज करने के लिये निर्देशित किया गया है|