ब्रेकिंग: खनन के गड्ढे में डूबने से दो मासूम छात्रों की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्ररूखाबाद: गांव के किनारे खनन के गढ्ढे में डूबने से कक्षा 4 के दो छात्रों की मौत हो गयी| पुलिस की सूचना पर पंहुचे गोताखोरों ने काफी मसक्कत के बाद दोनों के शवो को बाहर निकाला| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

शहर कोतवाली क्षेत्र के बाग़ लकूला प्राथमिक विधालय के निकट खनन होने से तालाब बन गया था| जिसमे बाग लकूला निवासी 7 वर्षीय आर्यन पुत्र गुड्डू जाटव व मुनीश सिंह राठौर का 10 वर्षीय पुत्र नितिन नहाने के लिये खेल-खेल में चला गया| जिससे दोनों गहरे पानी में चले गये और डूब गये| घटना की जानकारी होने पर मौके पर पंहुचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी| पुलिस ने फोन पर ही पांचाल घाट के गोताखोरों को बुलाया| कुछ देर में ही गोताखोर भी आ गये| उन्होंने काफी मसक्कत के बाद दोनो को बाहर निकाला| पुलिस उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पंहुची जंहा दोनों को मृत घोषित आकर दिया गया |

आर्यन व नितिन दोनों प्राथमिक विधालय बाग़ लकूला में कक्षा 4 के छात्र थे| आर्यन की माँ लक्ष्मी व नितिन की माँ रेखा अन्य परिजनों के साथ लोहिया अस्पताल पंहुची| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि परिजनों से वार्ता के बाद ही शवो का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|