‘पुरानी पेंशन’ बंद कर बुढ़ापे की लाठी छीन रही सरकार

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)  पुरानी पेंशन बहाली का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को सड़क पर उतरे कर्मचारियों नें राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा|


संयुक्त संघर्ष संचालन समिति की जिलाध्यक्ष दीपिका त्रिपाठी, महामंत्री प्रमोद कुमार दीक्षित के नेतृत्व में कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट में दिया| इसके बाद जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे, जहाँ उन्होंने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट सतीश चन्द्र को सौंपा| जिसमे कहा की पुरानी पेंशन बंद कर सरकार बुढ़ापे की लाठी छीन रही है| राज्य कर्मचारी शिक्षक सरकार के महत्पूर्ण अंग है| जिन पर पर सरकार की योजनाओं को लागू करनें की जिम्मेदारी है| लिहाजा सरकार पुरानी पेंशन का सकारात्मक निदान करे| विजय सिंह राठौर, अरविन्द सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, राकेश सिंह, जितेन्द्र सिंह राठौर, विवेक सिंह, राहुल यादव , देवेश पटेल, विवेक अग्निहोत्री आदि रहे |