अभी भी सपा मानसिकता नही छोड़ रहे अफसर

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष जन्म शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित बीजेपी के पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह में बीजेपी नेताओ की अफसरों द्वारा बात ना मानने और सपा के लोगो को लाभ देने के आरोप लगे| नेताओ ने कहा कि वर्तमान में केंद्र व प्रदेश में बीजेपी की सरकार है|लेकिन अफसर व बाबू वही भी काफी सपा मसिकता के है|
फैजबाग के एक गेस्ट हॉउस में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मलेन में विधायक अमर सिंह खटिक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार कई योजनाओ को चला रही है| लेकिन उसका प्रचार ठीक से नही हो पा रहा| इसका श्रेय सपा को जाता है| बीजेपी कार्यकर्ता की सुनी नही जा रही| सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि पिछड़ा समाज देश व प्रदेश में सबसे जादा है| यदि यह संगठित रहे तो सत्ता में लगातार रह सकता है| उन्होंने कहा कि वर्तमान में हालत यह है कि सरकार तो बीजेपी की आ गयी है| पीएम व सीएम बदला लेकिन अफसर व बाबू स्पा के है|
जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने अपने भाषणों में नेताओ की बात का खंडन किया| उन्होंने कहा कि कोई भी अफसर सपा या बीजेपी का नही होता| अफसर अफसर होता है| कोई भी अफसर किसी भी नेता की जायज काम को ना करे यह नही हो सकता| उन्होंने बताया कि बीते 15 वर्षो से कार्यकर्ता विरोध की राजनिति करते रहे| यदि किसी की कोई शिकायत है तो वह एसपी को फोन ना करके सीधा थाने में ही फोन करे| यदि सुनवाई नही होती है तो सम्बन्धित जनप्रतिनिधि के पास जाकर समस्या रखे| यदि फिर भी नही काम हो तो उनको बता सकता है|
मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री गीता शाक्य ने कहा कि 15 साल से बीजेपी की सरकार नही रही| अब सरकार आयी है तो अभी भी कई जगह पुराने कर्मचारी व अफसर डटे है| जो सरकार की निति को बट्टा लगा रहे है| संगठन व सरकार एक साथ है| विकास कार्य की गुणवत्ता ठीक ना हो तो उसकी शिकायत सम्बन्धित जनप्रतिनिधि से करे| कार्यक्रम के सफल संचालन के लिये प्रदेश मंत्री गीता शाक्य ने आयोजक केंद्र सरकार के हेंडलूम बोर्ड के सदस्य व प्रधान कुइयां खेडा की पीठ ठोंकी| वही कार्यक्रम में भीड़ देख मंच पर बैठे नेता और जनप्रतिनिधि भी गदगद हो गये|
इस दौरान विधायक सुशील शाक्य, चेयरमैंन विजय गुप्ता, नरेश गंगवार, श्याम मिश्रा, विनोद सक्सेना, झगडू यादव आदि मौजूद रहे| अध्यक्षता छोटे लाल वर्मा व संचालन जिला महामंत्री विमल कटियार ने किया|