सैकड़ो समर्थको के साथ महेन्द्र थामेंगे साइकिल, बसपा का किया श्राद्ध

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BSP

फर्रुखाबाद: बीते 1993 से बसपा की सदस्यता लेकर पार्टी के लिये काम कर रहे महेंद्र कटियार ने शुक्रवार को सपा का दामन थाम लिया है| वह आगामी 21 सितम्बर को यूपी के पूर्व सीएम व सपा सुप्रीमो के सामने बसपा के पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के साथ सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे| महेन्द्र के बसपा से जाने से कुर्मी समाज का एक बहुत बड़ा भाग बसपा से बिरत हो जायेगा| कुर्मी पूर्व में हुये विधान सभा चुनाव में बसपा से महेन्द्र कटियार का टिकट काटे जाने से खफा है|

शहर के कादरी गेट स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व बसपा प्रत्याशी रहे महेन्द्र कटियार ने कहा कि पूर्व में जब उन्हें सदर का प्रत्याशी घोषित किया था तो उनके साथ पार्टी के लोगो ने ही छल किया| शोषण किया गया| झूंठे मुकदमे में फंसाकर टिकट कटवा दिया गया| उन्होंने आरोप लगाया कि इस के पीछे बसपा के कोआर्डिनेटरों का उद्देश्य केबल उनक आर्थिक शोषण करना था| बसपा में जिस दिन प्रत्याशी की घोषणा होती है कोआर्डिनेटर बड़े पैमाने पर आर्थिक शोषण करने लगते है| चुनाव की तारीख घोषित होती है तो उसका टिकट काटकर दूसरे को दे दिया जाता है| उन्होंने बताया कि 21 सितम्बर को सपा सुप्रीमो के सामने अपने सैकड़ो समर्थको के साथ सदस्यता लेंगे| उन्होंने कहा कि आज उन्होंने बसपा का श्रद्ध कर दिया है|

बसपा नेता जबाहर सिंह गंगवार ने बसपा पर गम्भीर आरोप लगाये| उन्होंने कहा कि बसपा दबे कुचले व बंचितों की पार्टी थी| लेकिन बसपा के कोआर्डिनेटर नही बल्कि कमाई नेटर हो गये है| जिससे पार्टी अपने मूल उद्देश्य से भटक गयी है| बसपा में बिचौलियों ने सत्ता का लाभ लिया| बसपा की निति अपने उद्देश्य से भटक गयी है| पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष रामानंद प्रजापति ने कहा कि बसपा के कोआर्डिनेटरों ने उनके समाज के साथ भेदभाव किया| समाज का कोई नेता बड़े पद पर नही पंहुचा| पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर डॉ० सुभाष चन्द्र पाल ने बताया कि बसपा में पाल समाज का हित नही है|

महेन्द्र कटियार के साथ पूर्व व्लाक प्रमुख बढ़पुर अखिलेश कटियार, तोषित प्रीत सिंह, पूर्व जिला प्रभारी तुलाराम प्रजापति, विधान सभा महासचिव भोजपुर लालाराम, जिला संयोजक विजय सिंह पाल, जिला उपाध्यक्ष भाई चारा कमेटी देवेश सिंह पाल, पूर्व जिला महासचिव राजकुमार प्रजापति, सेक्टर अध्यक्ष रामकिशोर जाटव, विधान सभा अध्यक्ष राजेन्द्र पाल, पूर्व विधान सभा महासचिव हरीश चन्द्र प्रजापति आदि के नाम मुख्य रूप से शामिल है|