भूमि विवाद में ग्रामीण पर फायरिंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम धौकल नगला शादनगर निवासी ग्रामीण वीरेन्द्र उर्फ़ वीरे पुत्र श्रीराम यादव पर दबंगो ने भूमि कब्जा करने का विरोध करने पर फायर झोंक दिया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गयी |

वीरेन्द्र सिंह उर्फ़ वीरे ने बताया कि उसकी 19 वीघा जमीन गाँव के में है| गुरुवार को सुबह 9 बजे गाँव के भूपाल सिंह अपने पुत्रो शिशुपाल, विनय, विपिन के साथ ट्रेक्टर से खेत जोत रहे थे| जब वह मौके पर पंहुचा तो उसने कहा की तुम ने ढाई बीघा खेत मेरा जोत लिया है| इतना सुनते ही आरोपी विनय व विपिन ने उसके ऊपर बंदूक व तमंचे से फायरिंग कर दी| जिससे वह बाल-बाल बच गया| घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गये| वीरेन्द्र ने डायल 100 को सूचना दी| सूचना मिलने पर डायल 100 ने जाँच पड़ताल की|

वीरेन्द्र ने थाने में आरोपीयों के खिलाफ तहरीर दी| थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि फायरिंग की घटना असत्य है| भूमि कब्जे को लेकर विवाद हुआ था| जाँच की जा रही है|