72 घंटे से लापता मासूम भाई-बहन की आसमान के रास्ते असफल तलाशा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पुलिस बीते तीन दिन से लापता मासूम भाई-बहनों का सुराग अभी नही लगा पायी है| पुलिस अभी हवा में ही तीर चला रही है| शुक्रवार को पुलिस ने ड्रोन के सहारे उनकी तलाश की लेकिन सफलता हाथ नही लगी|
दरअसल बीते 22 जून को थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के काशीराम कालोनी हैवतपुर गढिया निवासी शबनम पत्नी  रहीस की 10 वर्षीय बेटी सफीना व 4 वर्ष का पुत्र नियाजी अचानक घर से लापता हो गये थे| जिसकी थानें में गुमशुदगी दर्ज की गयी| पुलिस नें कई जगह शहर में सीसीटीवी से भाई-बहनों का सुराग लगानें का प्रयास किया लेकिन उनका कोई पता नही चला|
लिहाजा थाना पुलिस कई कई टीमें भाई-बहनों की तलाश में जुटी हैं| सिटी सर्किल के तीनो थानें शहर कोतवाली, मऊदरवाजा और कोतवाली फतेहगढ़ की पुलिस को पूरी तरह से सक्रिय किया गया है| ,लेकिन शुक्रवार शाम तक उनका कोई सुराग नही मिला| शुक्रवार को पुलिस टीम नें उसके मोहल्ले हैबतपुर गढिया में ड्रोन की मदद से उनकी तलाश की लेकिन वहां भी कोई राहत भरी खबर पुलिस को नही मिली| लिहाजा जैसे-जैसे समय बढ़ रहा है लापता बच्चो की माँ शबनम की चिंता भी बढ़ी होती जा रही है|
सीओ सिटी नितेश कुमार नें जेएनआई को बताया कि प्रयास जारी है| अभी अहम सुराग हाथ नही लगे है जिससे उन तक पंहुचा जा सके| पुलिस की कई टीमें सक्रियता के साथ उनकी तलाश कर रहीं है|