मांगे पूरी ना होने पर पानी की टंकी पर चढ़ी आंगनबाड़ी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: अपनी विभिन्य मांगो को लेकर बीते 17 दिन से धरना दसे रही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सोमबार को धैर्य जबाब दे गया| जिसके विरोध में वह पानी की टंकी पर चढ़ गयी| सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कम्प मच गया| अधिकारियो ने समझा-बुझा कर सभी को नीचे उतारा|

आंगनबाड़ी संघ की अध्यक्ष प्रीती गुप्ता के नेतृत्व में बीते 17 दिन से कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन चल रहा है| यह आन्दोलन पूरे प्रदेश की आंगनबाड़ी कर रही है| धरना देते हुये सोमबार को 17 वां दिन था| लेकिन शासन से कोई संतोष जनक उत्तर ना मिलने पर आंगनबाड़ी आक्रोशित हो गयी| वह कलेक्ट्रेट के उपभोक्ता फोरम के सामने बनी टंकी पर आधा सैकड़ा की संख्या में चढ़ गयी| उन्होंने जमकर विरोध प्रकट कर नारेबाजी भी की|

प्रशासन को आंगनबड़ियों के टंकी पर चढने की सूचना ,मिली तो हड़कम्प मच गया | मौके पर एडीएम आरबी सोनकर, एसडीएम अजीत सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जैनेद्र जैन, महिला थानाध्यक्ष सहित मौके पर पंहुच गये| उन्होंने आंगनबड़ियों को काफी देर समझाया| जिसके बाद लगभग आधा घंटे के बाद आंगनबाड़ी नीचे उतरी| अफसरों ने जिलाधिकारी मोनिका रानी से आंगनबाड़ियों की वार्ता करायी| जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ियों की समस्या जिला स्तर की नही है| समस्या को शासन को भेज दिया जायेगा| संगठन की अध्यक्ष ने प्रीती गुप्ता ने बताया कि यदि उनकी मांगे 14 सितम्बर तक नही मानी गयी तो वह चक्का जाम करेगी|