ब्रेकिंग: हाई-वे पर दिन दहाड़े बाइक सबार दम्पत्ति को लूट गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: इटावा-बरेली हाई-वे पर बेखौफ बदमाशो ने दिन दहाड़े बाइक सबार दम्पत्ति को लूट कर महिला के पति को गोली मार दी और नकदी जेबर लेकर रफूचक्कर हो गये| घायल युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी विनय कुमार पुत्र सुरेश सिंह अपनी पत्नी ईश्वरीदेवी व दो वर्षीय पुत्र रियांस के साथ बाइक से ससुराल चुनुपुर गढिया जा रहा था| जब वह इटावा-बरेली हाई-वे पर थाना जहानगंज क्षेत्र के मोहम्मदाबाद मार्ग पर स्थित हरियाली बाजार के निकट पंहुचा तो पीछे से दो बाइक सबार बदमाश आ गये| उन्होंने अपनी बाइक आगे करके उन्हें रोंक लिया और ईश्वरी देवी को बाइक से नीचे गिराकर उसके जेबर लूटने लगे| जिस पर विनय ने इसका विरोध कर दिया| तो उन्होंने विनय के साथ मारपीट शूरू कर दी| भागते समय बदमाशो ने विनय के गोली मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया|

विनय की पत्नी ईश्वरी देवी ने तत्काल फोन से अपने ससुर सुरेश सिंह को सूचना दी| वही 108 एम्बुलेंस से लाकर उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया| ईश्वरी देवी ने बताया कि चेन और अंगूठी बदमशों ने लूट ली और दोनों के पास रखे लगभग 8 हजार रूपये भी ले गये| घटना की सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह,शहर कोतवाल अनूप निगम, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा लोहिया अस्पताल पंहुचे| थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है|