मंदिर में मासूमो को छोड़ महिला फरार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) पुजारी से शौच का बहाना बनाकर महिला सुबह अपने दो मासूम बेटो को कस्बे के रामेश्वर नाथ मंदिर में छोड़ दिया| मन्दिर के मंहत जी ने यूपी-100 को पर फोन कर सूचना दी। इसके बाद पुलिस बच्चों को अपने साथ थाने ले गई।

रविवार को सुबह लगभग छह बजे एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रामेश्वर नाथ मंदिर पहुंची| पहले उसने दर्शन किये उसके बाद उसने पुजारी सीताराम की निगरानी में दो मासूम को छोडकर चली गयी| जब वह काफी देर तक नही लौटी तो महंत ने डायल 100 पर फोन किया| सूचना मिलने के बाद पंहुची डायल 100 महिला मीनू देवी पत्नी आशीष का इंतजार करती रही | लेंकिन वह नही लौटी| उसी दौरान कई लोग बच्चो को अपने साथ घर ले जाने के लिये भी राजी हो गये| लेकिन डायल 100 दोनों भई-बहन को थाने ले गयी| जंहा सूचना मिलने बाल कल्याण न्यायपीठ के अधिकारी मौके पर आये| पिता आशीष निवासी मुबारिकपुर बदायूं अपने बच्चो को तलाश करता हुआ थाने आया|

जंहा उसके हबाले दोनों बच्चे ढाई वर्षीय पुत्री कीर्ति व डेढ़ वर्षीय पुत्र दीपक कोबाल कल्याण न्यायपीठ के अध्यक्ष डॉ० संजीब गंगवार व थानाध्यक्ष ललित कुमार के सामने सौप दिया गया|