एक रात में चार घरों के टूटे ताले, लाखों साफ

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बीती रात चोरों नें एक ही रात में चार घरों के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात साफ कर दिये| सुबह जानकारी होनें पर गृह स्वामियों के होश उड़ गये| सूचना पर पंहुची पुलिस नें छानबीन की|
थाना क्षेत्र के ग्राम घमुइया रसूलपुर निवासी अल्ताफ हुसैन के घर बीती रात चोर घुस गए| चोरों ने अलमारी बक्से का ताला तोड़कर पीतल के बर्तन,दो सोने की अंगूठी,दो चांदी की अंगूठी,पायल,एक जोड़ी झुमकी, 5 हजार की नकदी ले गए। पड़ोसी बबरुद्दीन के घर से 1 जोड़ी झुमकी एक अंगूठी, पायल,20 हजार की नकदी साफ कर दी। इकबाल के घर से बक्सा तोड़कर 1 जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी खडुआ व 5 हजार की नकदी चुरा ले गये गए। चोर गांव के ही चांद मोहम्मद के यहां से एक मोबाइल ले पार कर ले गये| सुबह जब जानकारी ग्रामीणों को हुई तो खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने जांच पड़ताल की।थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि फिलहाल घटना संदिग्ध लग रही है जांच की जा रही है।