कांग्रेस का इतिहास बलिदान देने वालों से भरा पड़ा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG.

फर्रूखाबाद: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक रखा स्थित अभय सिंह यादव के आवास पर संपन्न हुयी। जिसमे कांग्रेस पार्टी के द्वारा बीजेपी के डिजिटल इंडिया पर सबाल खड़े किये|

वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज भाजपा के लोग जिस डिजिटल इंडिया और कम्यूनिकेशन की बात करते हैं, उन्होंने ज्ञात नहीं कि इसे राजीव गांधी ने किया था। देश में कम्यूनिकेशन कांग्रेस नेता राजीव गांधी की देन है, जिस पर भाजपा अपना सीना तान रही है। देश के गरीबों, किसानों, व्यापारियों व नौजवानों को विकास के पथ पर ले जाने के लिए देश के बड़े घरानों व पूंजीपतियों का विरोध के पश्चात भी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर गरीबों, छोटे व्यवसायियों को कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा उपलब्ध करायी। कांग्रेस का इतिहास बलिदान देने वालों से भरा पड़ा है। इंदिरा गांधी विश्व की महान राजनीतिक नेता थीं। उनके नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर रहा। आज 60 साल के बदले 60 माह का समय मांगने वालो ने क्या किया। आज भाजपा सांसद न्यायालय पर ही उंगली उठा रहे हैं।

बैठक को प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव, राकेश सागर, विनोद कुमार गुप्ता, शिवाशीष तिवारी, सोनी दीक्षित, अनुपमा शर्मा, चन्द्रशेखर, इरफान, बंटी गुप्ता, संजू आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर अशोक गोयल, सत्यम अग्निहोत्री, अनिल कुमार, अंकित आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने की तथा संचालन विकास अग्निहोत्री ने किया।