भूख हड़ताल के दौरान दो आँगनबाड़ी भर्ती

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रही आगनबाडी कार्यकर्ताओ में से दो की हालत बिगड़ने पर उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| उनका उपचार किया गया|
हड़ताल के चार दिन गुजर जाने के बाद सरकार द्वारा कोई सुनबाई ना होते देख मंगलवार को आंगनबाड़ी संघ की अध्यक्ष प्रीती गुप्ता, विमलेश पाल, गीता गौतम, पुष्पा कटियार व श्रीदेवी भूख हड़ताल पर बैठ गयी थी| दोपहर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी| प्रीती गुप्ता व सरोजनी की हालत खराब हो गयी| उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

प्रीती गुप्ता ने बताया कि दोनों अपने घर आ गये है| आन्दोलन बुधवार को जारी रहेगा|