युवक का शव खेत में पड़ा मिला,हत्या की आशंका

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घारमपुर के निकट खेत में एक 26 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा होने से सनसनी फ़ैल गयी| जिसके बाद मौके पर पुलिस पंहुची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

सुबह शौच को गये लोगो ने लगभग 6:30 बजे एक युवक का शव जेएनदुबे स्कूल के पीछे कच्चे रास्ते पर पड़ा देखा| जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गयी| सूचना पर डायल 100 व शहर कोतवाल अनूप निगम फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| युवक नीली जींस पहने था| पास में ही उसकी चप्पल पड़ी थी| पुलिस ने आस-पास के लोगो से पूंछतांछ करने का प्रयास किया लेकिन उसका कोई पता नही चला| युवक के हाथ पर रामतीर्थ लिखा था| गर्दन पर नाखुनो के निशान थे|

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुबह तड़के एक मैजिक को इस सड़क से गुजरते देखा गया था| शक है की उसी मैजिक ने ही शव को यंहा फेंक दिया हो| शहर कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी|