प्रधान सुरेन्द्र हत्याकांड का कारण तलाश नही कर पा रही पुलिस!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौरी के प्रधान सुरेन्द्र सिंह यादव की पिकअप सबार बदमाशो ने बीते 4 अगस्त को गोलीमार हत्या कर दी| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में तहकीकात शुरू की| लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो सकी| पुलिस एक आरोपी को जेल भेजने का दावा कर रही है| लेकिन उसने घटना क्यों की इसका पुलिस के पास कोई जबाब नही है| पुलिस अभी तक हवा में ही लाठी चला रही है |

विदित है कि प्रधान सुरेन्द्र सिंह फर्रुखाबाद किसी काम से आये थे| जंहा से वह वापस अपने घर जा रहे थे| तभी थाना क्षेत्र के मुरान भट्टे के निकट वाले नगला के पास पहले से ही घात लगाये बैठे पिकअप सबार हमलावरो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी| जिससे प्रधान की मौके पर ही मौत हो गयी थी| मृतक प्रधान के भाई भूमि राज सिंह ने नगला मना निवासी आदित्य कुमार पुत्र ब्रह्मानंद व बिजौरी निवासी रामू पंडित पुत्र ब्रह्मानंद मिश्रा के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराया था|

घटना के बाद पुलिस तहकीकात में जुट गयी थी| एक दिन बाद ही पुलिस ने मुकदमे में आरोपी रामू पंडित को उठा लायी और कई दिन हिरासत में रखने के बाद उसे जेल भेंज दिया | लेकिन दिनदहाड़े प्रधान की हत्या क्यों हुई |पकड़े गये आरोपी ने क्या बताया इसका कोई भी जबाब पुलिस के पास नही है| थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी रामू को जेल भेज दिया गया है| उसके बतायी गयी जगहों पर दबिश दी जा रही है|