ज्ञानदेवी व राजकुमारी सहित आधा दर्जन ने मांगे सहायक

CRIME FARRUKHABAD NEWS ZILA PANCHAYAT जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिला पंचायत का मतदान 22 अगस्त को होना है| उसी दिन शाम को अध्यक्ष पद पर ताज पोशी भी होगी| जिसको लेकर जोड़-तोड़ शुरू हो गयी है| क्षेत्र में प्रचार तेज हो गया है| वह सपा व बीजेपी प्रत्याशी सहित 6 ने मतदान के लिये सहायक दिये जाने की मांग की है|

सपा की अध्यक्ष पद के लिये प्रत्याशी ज्ञानदेवी कठेरिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सगुना कठेरिया व जिला पंचायत सदस्य गीता देवी व बीजेपी की प्रत्याशी राजकुमारी कठेरिया, शकुंतला व रिंकी ने अपने लिये सहायक दिये जाने की ,मांग की है | अभी उनको जिलाधिकारी के द्वारा मंजूरी मिलना बांकी है| वही दूसरी तरफ इस चुनाव को लेकर बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत की ही नही पार्टी की साख दाव पर लगी है| वही सपा की तरफ से सुबोध यादव भी अपनी फजीयत बचाने के लिये पूरा जोर लगा रहे है|

दोनों की पक्ष अपनी जीत का पूरी ताकत के साथ दावा कर रहे है| राजनीति का ऊंट किस करबट बैठता है| यह अब देखने वाली बात है| लेकिन इस बार भी दोनो पार्टी के लिये विरोधी पूरी तरफ से सक्रिय है|