ब्रेकिंग: युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: किसी बात से परेशान युवक ने खुद को गोली से उड़ा दिया| उसको लोहिया अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
जनपद मैनपुरी के कुराउली पहाड़पुर के मूल निवासी सूरज सिंह यादव ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मसेनी में अपना मकान बना लिया है| सूरज सिंह भी निजी कंपनी में नौकरी करते है| उनका बड़ा पुत्र 33 वर्षीय आनन्द उर्फ़ रामू उसकी पत्नी रीना व दो बच्चे पुत्री नीशू व पुत्र अमन भी मसेनी के मकान में रहते है| साथ ही में उनकी माँ राजेश कुमारी भी रहती है| सूरज सिंह का छोटा पुत्र विक्की इन दिनों कलकत्ता में आर्मी में तैनात है|

रविवार को लगभग 2 बजे अचानक आनन्द ने घर के भीतर गर्दन के निकट गोली मार ली| जिससे हड़कम्प मच गया|परिजनों ने फोन कर 108 एम्बुलेस को बुलाया और उसी से रामू को लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा उसे ईएमटी सुरेश सिंह व रामू के पिता सूरज सिंह ने भर्ती कराया| डॉ० नीरज ने उसे मृत घोषित कर दिया|