बहुत जल्द कुछ लोगो को जेल भेजने की तैयारी: धर्मपाल सिंह

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: जिले में आये प्रदेश सरकार के सिचाई मंत्री ने योगी सरकार की मंशा को साफ़ किया और कहा कि योगी सरकार जल्द से जल्द माफिया मुक्त शासन देगी| जो लोग जादा अराजकता फैला रहे है उनकी जगह बहुत जल्द जेल में होगी| उन्होंने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी व एसपी को निर्देश भी दे दिये है| इसके साथ ही साथ उन्होंने बाढ़ से सम्बन्धित निर्देश भी अफसरों को दिये|

फ़तेहगढ़ के निरीक्षण भवन में मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जिले में 131 ग्राम बाढ से प्रभावित है| 30 गाँव जल मग्न हो जाते है| इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार व एसपी दयानंद मिश्रा को निर्देश दिये गये की राहत की हर व्यवस्था की जाये| जिले में 51 बाढ चौकी स्थापित की गयी है| जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये गये है कि चावल, दाल, आटा , मिट्टी का तेल, मोमवत्ती आदि राहत सामिग्री उपलब्ध कराये|

उन्होंने कहा की योगी सरकार में शासन व प्रशासन को माफिया मुक्त बनाया जा रहा है| सबको न्याय मिलेगा| सांसद मुकेश राजपूत के मामले में उन्होंने कहा की प्रशासन ठीक ने अपना कार्य कर रहा है| वह किसी के दबाब में नही है| उन्होंने कहा कि सांसद की जो समस्या है उसका निराकरण करने के निर्देश एसपी को दिये गये है | उन्होंने साफ कहा कि बहुत जल्द कुछ लोग जेल जाने वाले है| काम चल रहा है| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सांसद मुकेश राजपूत,विधायक सुशील शाक्य, नागेन्द्र सिंह राठौर, भूदेव राजपूत, कुशल परिहार, प्रदीप सक्सेना, डॉ० प्रभात अवस्थी आदि मौजूद रहे|