राशन ना मिलने से आक्रोशित सड़क पर उतरी आधी आबादी

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते कई महीनों से राशन वितरण में हो रही हीला-हवाली के चक्कर से आक्रोशित महिलाओ ने सड़क जाम कर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया| घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस के भी महिलाओ को समझाने में पसीने छूट गये| बाद में उन्हें भरोसा देकर शांत किया गया|

विकास खंड बढ़पुर के ग्राम टीला मसेनी का कोटा लकूला विधुत फीडर के पास है| नुनहाई कटरा निवासी आलोक मिश्रा कोटा चला रहे है| सोमवार को गाँव की महिलाओ ने राशन वितरण ना करने का आरोप लगाते हुये जाम लगा दिया| जिसके बाद वाहनों की लम्बी लाइन लग गयी| घटना की सूचना पर पहले आवास विकास चौकी इंचार्ज बनी सिंह पंहुचे लेकिन उनकी महिलाओ ने एक नही सुनी और कहा की कोटेदार मौके पर आकर जबाब दे| जिसके बाद चौकी इंचार्ज ने कोतवाल अनूप निगम को सूचना दी वह भी फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये|

महिलाओ की जाम के दौरान पुलिस कर्मियों से नोकझोक हो गयी| एक साइकिल सबार पर तो महिलाओ ने डंडा तक चला दिया | कोतवाल ने डीएसओ आमीर खां से फोन पर समस्या बतायी तो उन्हें ने भरोसा दिया| जिसके बाद जाम खुल सका| सीता, रानी, कमला, रानी, श्यामा आदि जाम में रही |