ब्रेकिंग: दिनदहाड़े प्रधान की गोली मारकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) थाना क्षेत्र के ग्राम बिजौरी के प्रधान सुरेन्द्र सिंह यादव की पिकअप सबार बदमाशो ने गोलीमार हत्या कर दी| घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये| सूचना पर एसपी दयानंद मिश्रा ने मौके पर पंहुच कर जाँच पड़ताल की|प्रधान सुरेन्द्र सिंह फर्रुखाबाद किसी काम से आये थे| जंहा से वह वापस अपने घर जा रहे थे| तभी थाना क्षेत्र के मुरान भट्टे के निकट वाले नगला के पास पहले से ही घात लगाये बैठे पिकअप सबार हमलावरो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी| जिससे प्रधान की मौके पर ही मौत हो गयी | घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी कांति देवी अन्य परिजनों के साथ पंहुच गयी| जिनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
प्रधान को मौत के घाट उतारने की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी| एसपी दयानंद मिश्रा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ, मोहम्मदाबाद कोतवाल राजेश पाठक, थानाध्यक्ष मेरापुर राजबहादुर सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| पता चला है कि आरोपी काली बुलेरो से घटना को अंजाम देकर फरार हुये| घटना का कारण अभी पता नही चल सका है| एसपी दयानंद मिश्रा ने बताया कि पिकअप से टक्कर मारने के बाद हमलावरों ने फायरिंग की | घटना का कारण अभी पता नही चला है | घटना रंजिश की प्रतीत हो रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी |