गुर्दे की पथरी के लिये वरदान साबित होगी आरआईआरसी

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद: गुर्दे की पथरी वाले मरीजो के लिये राहत पंहुचाने वाली खबर है| नगर के आवास विकास के प्रयाग नारायण अस्पताल में नई पद्दति आरआईआरसी के तहत लेजर तकनीकी से आपरेशन बहुत की आसानी से किया जा रहा है|
अस्पताल के चिकित्सक डॉ० अरबिन्द गुप्ता ने बताया कि यदि गुर्दे में पथरी है तो उस पथरी के लिये यह तकनीकी बरदान सिद्ध होगी| इसमे कोई चीरा या टांका नही लगता| इसमे लेजर के द्वारा सामने देखते हुये पथरी का चूरा बना दिया जाता है| इसके टुकड़े वास्केट के द्वारा तुरंत ही निकल आते है| जो छोटे टुकड़े बचते है वो नली के सहारे निकल आते है| आपरेशन के बाद मरीज दर्द न के बराबर होता है| 24 घंटे में मरीज घर भेज दिया जाता है|
दोबारा पथरी होने पर भी आपरेशन आसानी से हो जाता है| यह काफी महगा इलाज है| उन्होंने बताया कि यह बहुत मंहगा इलाज है| लेकिन उन्होंने अपने अस्पताल में इसे बहुत कम रूपये में शुरू किया है| इस दौरान उन्होंने बताया की उनके अस्पताल में भारत की पहली मशीन लगायी गयी है| जो गुर्दे की पथरी का इलाज करेगी| डॉ० अनल शुक्ला, डॉ० एमबी सक्सेना आदि मौजूद रहे|