सुबोध को अमृतपुर का सदस्यता प्रभारी बनाने पर जिलाध्यक्ष को फटकार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी ने बीते दिन जिले में चारो विधान सभाओ में पांच सदस्यता के प्रभारी बनाये थे| जिस पर प्रदेश नेतृत्व सख्त हो गया है| प्रदेश नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष को कड़े निर्देश दिये है कि वह अमृतपुर में बनाये गये सदस्यता प्रभारी सुबोध यादव को हटा दे|

बीते दिन सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने अमृतपुर विधान सभा का सदस्यता प्रभारी सुबोध यादव, कायमगंज का सदस्यता प्रभारी अजीत गंगवार, भोजपुर का सदस्यता प्रभारी अरशद जमाल सिद्दीकी व सदर विधान सभा का सदस्यता प्रभारी महानगर अध्यक्ष विजय यादव व पूर्व सदर विधायक विजय सिंह के पुत्र अविनाश सिंह को बनाया था| सूत्रों ने मिली जानकारी के अनुसार पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने सुबोध यादव को अमृतपुर विधान सभा का सदस्यता प्रभारी बनाने पर सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी को फटकार लगा दी| साथ ही साथ सुबोध को इस पद से हटाने के भी निर्देश दिये| प्रदेश नेतृत्व के कड़े तेवर देख यह अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व सुबोध से खफा है|

सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने जेएनआई को बताया कि उन्हें प्रदेश से निर्देश मिले है कि अमृतपुर विधान सभा में पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह पहले से ही सक्रिय है| इस लिये सुबोध को सदस्यता प्रभारी पद से हटा दिया जाये| प्रदेश नेतृत्व के निर्देश का पालन कर दिया जायेगा|