ग्रामीण दम्पत्ति को बदमाशो ने दौड़कर लूटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:( कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम सवितापुर निवासी अमर सिंह पुत्र विजय सिंह राजपूत व उसकी पत्नी को बीती रात बदमाशो ने मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया| जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है|

अमर सिंह गाँव से कुछ दूर अपनी पत्नी रीना के साथ खेतो में झोपडी डालकर रहता है | बीती रात लगभग 11 बजे वह घर से खाना खाकर झोपड़ी की तरफ जा रहक था तभी झोपड़ी के निकट तीन बदमाशो ने उसे घेर लिया| अमर सिंह ने अपनी पत्नी रीना को झोपड़ी से भागने के लिये आवाज लगायी| जिस पर बदमाशो ने अमर सिंह को पकड़ कर पिटाई कर दी| जिसके बाद झोपडी से भाग रही महिला को भी बदमशो ने दबोच लिया| इससेपूर्व उससे अपने कुछ जेबर उतार कर फेंक दिये| जबकि एक कुंडल बदमाशो ने लूट लिया| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|

मौके पर पंहुचे दरोगा मुनेंद्र सिंह ने बताया की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही होगी|