सिपाही की पुत्री से छेड़छाड में शोहदे की पिटाई

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के भोलेपुर में एक सिपाही की पुत्री से छेड़छाड करने के चलते शोहदे की जमकर पिटाई कर दी गयी| बाद में पुलिस उसे कोतवाली लायी| पुलिस जाँच पड़ताल कर रही है|

एक शोहदा आये दिन सड़क से निकलने वाली लडकियों से छेड़छाड करता था| जिससे कई लडकियाँ उससे परेशान थी| वही एक दिन उसने कानपुर में तैंनात सिपाही की पुत्री से छेड़छाड कर दी| जिस पर उसने शोहदे की हरकत को अपने परिजनों को बताया परिजन उसकी तलाश में लग गये| शुक्रवार को वह भोलेपुर में मिल गया| जिसके बाद उसकी भीड़ ने भी जमकर पिटाई कर दी|

मारपीट के बाद पंहुची पुलिस उसे कोतवाली ले गयी| कोतवाल अतर सिंह ने बताया की तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|