दीवार में दबकर मासूम ने दम तोड़ा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर तुर्रा निवासी राजा चतुर्वेदी के 6 वर्षीय मासूम पुत्र भोला की मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया| मौके पर भीड़ लग गयी|

शाम को लगभग 5 बजे भोला घर के बाहर खेल रहा था| तभी घर के बाहर की पक्की दीवार उसके ऊपर गिर गयी | उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| घटना की सूचना मिलते ही गाँव की भीड़ राजा के घर एकत्रित हो गयी| मसक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला| भोला की माँ पूजा, 13 वर्षीय बहन ख़ुशी, 8 वर्षीय भाई पुन्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|

भोला के पिता राजा मजदूरी का काम करते है| थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया की उन्हें घटना की कोई सूचना नही है|