दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष, चली गोलियां

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम नादी वीरपुर निवासी वीरपाल शाक्य व संजू शाक्य के बीच निहास की ईंटे उखाड़ने को लेकर विवाद हो गया| जिससे गोलियां भी चली| पथराव व फायरिंग की घटना में 8 घायल हो गये| दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ जवाबी तहरीर दी।पुलिस जाँच कर रही है|

वीरपाल शाक्य के मकान के सामने संजू की निहास है| बीते मंगलवार को ईंटो को किसी ने उखाड़ दिया| जिस पर आरोपी वीरपाल के परिजनों पर लगाकर विवाद शूरू हुआ| देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी व पत्थर चले| विवाद के दौरान फायरिंग भी कई राउंड की गयी| घटना में एक पक्ष से वीरपाल शाक्य, उनकी पत्नी सुमन देवी, पुत्र कौशल कुमार, मंजू पुत्री जयपाल सिंह, राहुल कुमार घायल हो गये। वही दूसरे पक्ष से शिवओम व उनके भतीजे संजू शाक्य, देशराज घायल हुये।दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ जवाबी तहरीर दी। एसपी दयानंद मिश्रा ने गाँव में जाकर घटना की जानकारी ली| प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर गए।प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला बताया कि दोनों पक्षों में समझौता का प्रयास चल रहा है।मारपीट हुई फायरिंग की पुष्ठी नही हुई|