मानदेय ना मिलने से पालिका के ठेका कर्मियों का प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते तीन माह से वेतन ना मिलने से खफा नगर पालिका के ठेका सफाई कमियों ने पालिका का घेराव कर प्रदर्शन किया | उन्होंने सोमवार को भी हड़ताल पर रहने की घोषणा की है|

रविवार को पालिका कार्यालय दर्जनों महिला व पुरुष ठेका सफाई कर्मी पंहुचे और नारेबाजी शुरू कर दी| उन्होंने बताया कि बीते 3 महीने से उन्हें मानदेय नही मिल रहा है| ठेकदार का कहना है कि पालिका अध्यक्ष चेक पर हस्ताक्षर नही कर रही| ठेका कर्मियों ने कहा कि मानदेय ना मिलने से उनके घर के चुन्हे ठंडे होने की कगार पर है|

उन्होंने सोमवार को भी हड़ताल पर रहने की घोषणा कर दी| जिससे शहर में गंदगी का अम्बार लग सकता है|