भूख हड़ताल की चेतावनी पर चेता प्रशासन

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) तहसील परिसर में अपने मांगो को लेकर एकत्रित हुये किसान यूनियन के कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की और भूख हड़ताल की चेतावनी दी| जिसके बाद एसडीएम से जांच कर भरोसा दिया|

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता शनिवार को तहसील परिसर में पंहुचे और कहा कि दारापुर गाँव को जाने वाला रास्ता पूरी तरह ध्वस्त है| कीचड़ और दलदल के चक्कर में बच्चे विधालय तक नही जा पा रहे है| गाँव में कोई विकास कार्य नही कराया गया| वही कार्यकर्ताओ ने आरोप लगाया कि ग्राम पट्टी नसूपुर भी अभी तक विकास से बंचित है| प्रधान ने शौचालय निर्माण के लिये 1000 रूपये की बसूली कर ली |

भाकियू के हंगामे के बाद एसडीएम अमृतपुर बसंत गुप्ता ने 15 दिन के भीतर समस्याओ का समाधान करने का भरोसा दिया| इस दौरान टिंकू कुशवाह, संजीब मिश्रा, सुमित मिश्रा, आलोक कुमार, रिंकू सिंह, जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे|