कटान से मन्दिर व मस्जिद बचाने को अदा की नवाज

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) ब्लॉक की ग्राम पंचायत नगला खेम रैंगाई इस समय गंगा की जद में है| जिससे ग्रामीणों की रात की नीद और दिन का चैन छीन लिया है| गंगा मस्जिद व उसके कुछ दूरी पर स्थित मन्दिर के निकट प्रवाहित हो रही है| शुक्रवार को मस्जिद में नवाज अदा कर मस्जिद के साथ ही साथ मंदिर की सलामती की दुआ की गयी | जिसने गंगा-जमुनी तहजीब को ताजा कर दिया|

गंगा का खतरा पहली बाद गाँव के ऊपर मडरा रहा है| इसका मुख्य कारण अबैध खनन माना जा रहा है| ग्रामीणों का कहना है की लगभग डेढ़ सौ साल से इस जगह पर गंगा नही पंहुची| लेकिन इस बार अबैध खनन दिन-रात होने से गंगा ने अपना उग्र रूप धर लिया है| ग्रामीणों का यह भी कहना है कि बीते लगभग 6 महीने पूर्व से ही गंगा गाँव की तरफ मुड़ी और मुश्किले बढ़ गयी |

वही गाँव की आवादी लगभग 6000 हजार है| इसमे एक दर्जन मजरे भी है| वही मतदाता भी लगभग 1700 सौ है| गंगा के कटान ने 6000 की आवादी के सीने की धडकने तेज कर दी है| गाँव के चार मजरे नगला खेम रैंगाई, पृथ्वीपुर, फतेहनगर तथा मेहंदिया गंगा के किनारे स्थित है। जिसमें खेम रैंगाई तथा पृथ्वीपुर कटान की जद में आ गए हैं। खेम रैंगाई में करीब 1 दर्जन परिवार के मकान कटान की जद में हैं।

खेम रैगाई में गंगा से मस्जिद व मन्दिर महज 5 मीटर दूर ही रह गयी है| जिसकी सलामती के लिये शुक्रवार को मस्जिद में नमाज अदा की गयी| लेकिन अभी तक प्रशासन अपने कागजी घोड़े दौड़ा रहा है| (मुईद खान कमालगंज)