महिला को गोली मारने में देवर व ससुर सहित तीन पर केस

CRIME POLICE

फर्रुखाबाद: (मेरापुर) जायजाद के विवाद में महिला को गोली मारने के मामले में पुलिस दो देवर व ससुर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है| जिससे अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है| आरोपी अभी पुलिस के हाथ नही लगे|

बीते दिन थाना क्षेत्र के ग्राम मनोहर नगला निवासी राधा पत्नी सर्वेश को उसके देवर अवधेश ने पैर में गोली मारकर घायल कर दिया था| जिसके बाद उसे लोहिया में भर्ती किया गया था| शुक्रवार को राधा के पति सर्वेश की तहरीर पर पुलिस ने राधा के देवर अवधेश व रमेश के साथ ही साथ ससुर स्वामी शरण के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है| लेकीन अभी वह पुलिस के हाथ नही लगे|